उस रात की कहानी, जब नेहरू के बिस्तर पर सो गया सुरक्षा गार्ड...

the-story-of-the-night-when-security-guards-slept-on-nehru-bed
अभिनय आकाश । Nov 14 2019 3:37PM

जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंडित जी से जुड़ी स्मृति शेयर किया है। प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा कि मेरे परदादा के बारे में पसंदीदा किस्सा यह है कि जब वो पीएमओ से सुबह 3 बजे लौटे तो उन्होंने खुद के बिस्तर पर सुरक्षा गार्ड को सोता हुआ पाया। तब पंडित जी ने गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका में रहे पंडित नेहरू को 9 बार जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया। जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंडित जी से जुड़ी स्मृति शेयर किया है। प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा कि मेरे परदादा के बारे में पसंदीदा किस्सा यह है कि जब वो पीएमओ से सुबह 3 बजे लौटे तो उन्होंने खुद के बिस्तर पर सुरक्षा गार्ड को सोता हुआ पाया। तब पंडित जी ने गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।

बता दें कि आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती है और इस दिन को बाल दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। 1964 में उनके निधन के बाद सर्वसम्मति से यह तय किया गया था कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाएगा। पंडित नेहरू की आज 130वीं जयंती है, इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम हो रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़