बग्गा की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- जब बंदर के हाथ में...

By अंकित सिंह | May 06, 2022

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज पंजाब पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है। इन सब के बीच भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पंजाब पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की तानाशाही है, दादागिरी है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?


विजयवर्गीय ने आगे कहा कि केजरीवाल बार-बार कहते हैं कि दिल्ली पुलिस हमें दे दो, क्या पुलिस देने के बाद इस प्रकार का काम करेंगे? इसके साथ ही उन्होंने कहा किजब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है। वह किसी की भी हजामत करने लगता है। इस प्रकार की पुलिस दुरुपयोग की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नेता और अपराधियों के बीच के अंतर को समझना चाहिए। वहीं भाजपा ने पंजाब पुलिस पर अपने नेता तेजिंदर पाल बग्गा को ‘‘अगवा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य की पुलिस के जरिए बदले की राजनीति कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में चल रहा पुनर्निर्माण कार्य


भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद एक सिख हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब में एक सिख का ‘‘अपमान’’ किया गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की एक अन्य नेता नुपूर शर्मा ने अदालत के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में अगर किसी को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना देनी होती है। उन्होंने कहा कि बग्गा के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई गैरकानूनी थी क्योंकि उसने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी