पहले इंशाल्लाह-इंशाल्लाह कहने वाली ममता बनर्जी अब चंडी पाठ कर रही हैं: कैलाश विजयवर्गीय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2021

इंदौर (मप्र)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि पहले ‘‘इंशाल्लाह-इंशाल्लाह’’ कहने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब चंडी पाठ कर रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के बीच बनर्जी के पूजा-पाठ की ताजा तस्वीरों पर विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले तो वह हिजाब पहनकर इंशाल्लाह-इंशाल्लाह करती थीं। अब वह चंडी पाठ कर रही हैं ..अच्छा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता 'दीदी' ने क्यों छोड़ी भवानीपुर सीट ? कहीं वोट बैंक का तो नहीं है चक्कर

गौरतलब है कि बनर्जी ने बुधवार को ही नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर उनका मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और मौजूदा भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से होगा। चुनावी समर में भाजपा की ओर से मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पर्चा भरने के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में पूजा-पाठ किया। विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं। राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले अन्य दलों के नेताओं की भाजपा में आमद के चलते टिकट वितरण को लेकर भाजपा के नेताओं में असंतोष के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘‘(टिकट वितरण को लेकर असंतोष का) थोड़ा-बहुत माहौल तो बनता ही है। लेकिन हम एक अनुशासित पार्टी हैं और हमारे नेता पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन