कैलाश विजयवर्गीय का पश्चिम बंगाल से इंदौर को संदेश, कोविड से लेकर जताई चिंता

By दिनेश शुक्ल | Sep 24, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर वासियों को कोविड-19 से सावधानी बरतने का संदेश भेजा है। इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल से रात 1 बजे वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भेजा। कैलाश विजयवर्गीय में कहा- मैं इंदौर को लेकर चिंतित हूँ, इस दौरान उन्होंने  मैदा से बनी चीजों को खाने से परहेज करने की बात भी कही उन्होंने कहा कि मैदा हमारे लिए जहर जैसा है। 

इसे भी पढ़ें: मैं मास्क नहीं पहनता कहने वाले नरोत्तम मिश्रा का यूटर्न, बोले- मैं मास्क पहनूंगा और लोगों से भी पहनने की अपील करूंगा

वही इंदौर के रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार रात 1 बजे इंदौरियों के नाम एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी रात के एक बजे हैं, मैं वर्कआउट करके उठा हूं। मैंने इंदौर का समाचार पढ़ा। 500 से ज्यादा लोग पॉजिटिव, 8 मौतें, इंदौर को लेकर मैं काफी चिंतित हूं। मैं भी बंगाल में हूं, यहां मुझे ममताजी को भी हराना और और कोरोना को भी हराना है, इसलिए रात में एक्सरसाइज कर रहा हूं। काढ़ा पी रहा हूं। इंदौर को हमें बचाना है। इंदौर प्रेरणादायी शहर है, यह सारे देश को प्रेरणा देना चाहता है।

 

इसे भी पढ़ें: छोटे किसानों के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

उन्होंने कहा कि हम स्वच्छता में नंबर वन आए हैं। हम स्वास्थ्य में भी नंबर वन आएं। कोविड को पछाड़ने के लिए हमें कुछ नियम अपने जीवन के अंदर बनाने पड़ेंगे। इंदौर के व्यापारियों को धन्यवाद की उन्होंने खुद अपने व्यापार को बंद करने का निर्णय लिया। व्यापार बंद कर हमें घर पर ही रहना होगा। बच्चों और बूढ़ों को बिल्कुल भी बाहर ना निकलने दें। इम्युनिटी पॉवर बढ़ाएं, व्यायाम और प्रणायाम करें। उन्होंने कहा कि कोविड को हराने के लिए खान-पान में भी कुछ नियम बनाने होंगे। मैदा हमारे लिए जहर है। बच्चों को ब्रेड से, मैगी से बचाएं। मैदा इम्युनिटी पॉवर को कम कर देता है। हमें इंदौर को बचाना है, इसलिए अनुशासित जीवन जीए।

भाजपा महासचिन कैलाश विजयवर्गीय के इस जीवंत विडियो और उनकी इंदौर के लोगों को लेकर चिंता करते हुए उन्हें एक जननेता की तरह समझाइश देना लोगों को खूब भा रहा है। उनके इस वीडियो संदेश को उन्होनें ट्वीटर पर भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इंदौर के लोगों को घर पर ही रहने और सुरक्षित रहने की बात लिखी है। 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन