काजल अग्रवाल ने शेयर की अपने हनीमून की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में नजर आयी जोड़ी

By रेनू तिवारी | Nov 09, 2020

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की मुंबई के ताज कोलाबा में शादी परिवार की मौजूदगी में काफी धूमधान से हुई। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू इस समय अपने नयी शादी को मालदीव में एंजोय कर रहे हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने मालदीव में अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। दंपति 7 नवंबर को अपनी शादी के बाद मालदीव के लिए रवाना हुए थे। 

काजल अग्रवाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने हनीमून से कुछ तस्वीरें साझा की। तस्वीरों में, काजल और गौतम दोनों समुद्र तट पर खड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं। काजल ने रेड में फ्लोरल प्रिंट स्पेगेटी स्ट्रैप बीच ड्रेस पहनी थी। गौतम को सफेद शर्ट और भूरे रंग के शॉर्ट्स में कैजुअल लुक देते हुए देखा गया। इसके अलावा काजन ने एक तस्वीर और शेयर की है जिसमें केवल काजल के पैरों को देखा जा सकता हैं। कालज के पैरों में मेंहदी लगी हुई हैं। और उन्होंने एक टेबल पर अपने पैर रखें हुए हैं। टेबल पर चश्मा, हैंडबैग और टोपी रखी हुई हैं।

 

  काजल अग्रवाल और गौतम किचलू शनिवार सुबह एक फ्लाइट से रवाना हुए। मालदीव पहुंचने के बाद उन्होंने रिसॉर्ट से अपनी एक तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर को साझा करते हुए, गौतम किचलू ने लिखा, "आवश्यक सावधानी बरतते हुए फिर से यात्रा करने में सक्षम होने के लिए आभारी। धीरे-धीरे तेजी से हम सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। सुंदर स्थानों के प्रति मेरी दिलचस्पी बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट