कालेश्वरम परियोजना: न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए पूर्व सीएम केसीआर, KTR ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव बुधवार को हैदराबाद के बीआरके भवन में न्यायमूर्ति पीसी घोष आयोग के समक्ष कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पेश हुए। पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही उनके एर्रावेली निवास पर कतार में खड़े रहे। आयोग द्वारा चंद्रशेखर राव से पूछताछ किए जाने के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और केसीआर के बेटे केटी रामा राव ने इसको लेकर कहा कि केसीआर ने 10 साल में जितने काम किए हैं, आज़ाद भारत में ऐसे काम किसी राज्य में नहीं हुए। 

इसे भी पढ़ें: जगन ने पांच साल भाजपा के आगे समर्पण किया; प्रधानमंत्री मोदी के पालक पुत्र बने : आंध्र कांग्रेस प्रमुख

राव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और भाजपा इसमें साथ हैं। कलेश्वरम एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें 100 से ज़्यादा घटक हैं। पूरा सिस्टम बरकरार है... 100 से ज़्यादा घटकों में से एक बैराज है और उस बैराज के 85 खंभों में से दो क्षतिग्रस्त हैं। और वो भी, मुझे लगता है, कांग्रेस की किसी शरारत की वजह से हुआ है और इसलिए मैं कह रहा हूँ कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा की जा रही इस राजनीतिक बदले की भावना और बदनामी के अभियान को तेलंगाना की जनता की ओर से कड़ा जवाब मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका