कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

जयपुर। कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मिश्र का नियुक्ति पत्र पढ़ा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक मंत्री व विधायक मौजूद थे।

 

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।

प्रमुख खबरें

Bengal Teacher Recruitment Case: 25 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर लगी सुप्रीम रोक, 16 जुलाई से SC करेगा रेगुलर सुनवाई

Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की आगामी राजनीतिक सीराज में पांच अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हुए शामिल

पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

Andhra Pradesh Government Scheme: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए CM जगन ने शुरू की नई योजना, महिलाओं को मिलेगा लाभ