भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह ने अहम भूमिका निभाई: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई तथा आने वाली पीढ़ियां इसके लिए उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने 10 सरकारी स्कूलों के नाम ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर रखे

ज्ञात हो कि कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में चल रहा था। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश