कोरोना संक्रमण से उबरे कल्याण सिंह, अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को स्वस्थ होने के बाद गाजियाबाद के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कल्याण सिंह को 16 सितंबर को गाजियाबाद के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से यहां कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के CM को हुआ कोरोना वायरस संक्रमण, ट्वीट कर दी जानकारी

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नेता की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आयी। कल्याण सिंह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पार्किंसन, गुर्दे और हृदय संबंधित बीमारियों से भी पीड़ित हैं। कल्याण सिंह ने इलाज के लिए अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बरी होने से वह खुश हैं। उनके पुत्र और एटा से सांसद राजवीर सिंह उस समय अस्पताल में मौजूद थे जब कल्याण सिंह को छुट्टी दी जा रही थी। जिले के कई भाजपा नेता उन्हें बधाई देने अस्पताल पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं

Delhi के करावल नगर में चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या

Sawai Madhopur में सड़क हादसे में कार में सवार परिवार के छह लोगों की मौत

राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी बहन का हक छीना: Mohan Yadav