कमल हासन ने करूर का किया दौरा, भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात, पुलिस की प्रशंसा की

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2025

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने सोमवार को तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को हुई भगदड़ वाली जगह का दौरा किया, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। हासन ने इसे ''त्रासदी'' बताते हुए कहा कि आयोजकों को दोष मढ़ने के बजाय जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। हासन ने अधिकारियों से बातचीत की और घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाकात की, जो अभिनेता और तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक विजय द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान हुई थी। हासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा मामला अदालत में है और हमें इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बिहार को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल, 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र

सुरक्षा चूक के विपक्ष के दावों पर, एमएनएम प्रमुख ने कहा, "देखिए कौन यह दावा कर रहा है। इसे निष्पक्षता से देखने की कोशिश कीजिए। मेरी पार्टी मध्यमार्गी है। तमिलनाडु के नागरिक होने के नाते, सभी जानते हैं कि क्या हुआ था। जनता के अलावा किसी और का पक्ष मत लीजिए। विजय, जिनका पहला राज्यव्यापी दौरा तीसरे हफ़्ते में भगदड़ के साथ समाप्त हो गया, अभी तक शोक संतप्त परिवारों से मिलने नहीं गए हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच