आंधी-तूफान से प्रभावितों के मुआवजे पर कमलनाथ का हमला, कहा- आप सिर्फ गुजरात के PM नहीं

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2019

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आंधी तूफान के कहर की आती खबरों के बीच इस पर सियासत भी शुरु हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आंधी-तूफान की वजह से मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुआ लिखा कि ‘मोदी जी आप देश के पीएम हैं ना कि गुजरात के। एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ गुजरात तक सीमित? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते हैं। 

बता दें कि गुजरात के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आंधी-तूफान से कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन उनके लिए कोई राशि की घोषणा नहीं की गई है। मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 15 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी देश के कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव