कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को दी चुनौती, कहा - मैं तैयार हूं और सारा हिसाब दूंगा

By सुयश भट्ट | Oct 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां चरम पर है। वहीं सतना में चुनावी सभा में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को चैलेंज कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि वे मुझसे 15 महीने का हिसाब मांगते हैं, मैं तैयार हूं। आइए सामने खड़े हो जाइए, मैं हिसाब देता हूं।

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज बहुत कलाकार हैं। उनकी कलाकारी से प्रदेश थक गया है। मैंने घोषणा नहीं की, लेकिन 100 रुपए बिजली बिल किया, पेंशन बढ़ाई, विवाह योजना बढ़ाई। मेरा मानना है कि घोषणा करना आसान है, मैं काम करना चाहता था, मुझे मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने संविधान यह सोच कर नहीं बनाया था कि राजनीति में सौदेबाजी आ जाएगी। सरकारें सौदे से बन जाएंगी। मैंने सिर्फ एक गलती की। वो यह कि सौदा नहीं किया, वरना मैं  आज भी मुख्यमंत्री बना रहता।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में लड़की का पीछा करना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने जमकर की पिटाई 

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल में सिर्फ शिवराज सिंह की घोषणाओं का विकास हुआ है। उपचुनाव से सरकारें बनती बिगड़ती नहीं। फिर भी आपको ये बताना होगा कि रैगांव की जनता सीधी है, लेकिन बेवकूफ नहीं। जब हमने शपथ ली थी तब मप्र महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आत्महत्या में नंबर वन था।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार