कमलनाथ ने सरकार से की खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा की मांग

By दिनेश शुक्ल | May 18, 2021

भोपाल। चक्रवाती तूफान ताऊ ते का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बेमौसम बारिश होने से खुले में रखा गेहूं बर्बाद हो गया है। जिससे किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के लिए सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई 2021 तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू , जाने कहा-कहा बढाया गया कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि साथ ही इस तूफान की तमाम चेतावनियों के बावजूद कई खरीदी केंद्रो के बाहर खुले में पड़े गेहूं का समय पर परिवहन कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य नहीं किया गया, जिससे खुले में पड़ा गेहूँ बारिश की चपेट में आ गया है, इससे गेहूँ के खराब व नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह घोर लापरवाही है, इसकी जिम्मेदारी तय कर, लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी सरकार तत्काल कार्यवाही करे।

प्रमुख खबरें

West Bengal Bypolls: डाक मतपत्रों में Nandigram और रेजीनगर से भाजपा उम्मीदवार आगे

Flydubai Flight को हाईजैक होने से बचाने वाले भारतीय Captain Smit Machchhar को किया जाएगा इज़राइल के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन