Kolkata में है मां दुर्गा का अनोखा 'Museum', Chaitra Navratri में यहां उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़, एक बार जरूर जाएं घूमने

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 17, 2026

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। नवरात्र पर्व को बेहद खास तरीके मनाया जाता है। कोलकाता में इस त्योहार को लेकर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान यहां का माहौल बहुत ही भक्तिमय हो जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन इसकी शुरुआत घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। पश्चिम बंगाल में शारदीय नहीं बल्कि चैत्र नवरात्रि पर लोग दूर-दूर से आते हैं। नवरात्र के दौरान यहां पर एक अलग ही वाइब होती है। पूरा माहौल भक्तिमय रहता है, यदि आप भी नवरात्र के दौरान बंगाल जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक बार इस म्यूजियम में जरुर जाएं। 

नवरात्रि के दौरान साउथ कोलकाता के रवींद्र सरोवर में स्थित मां फिरे एलो म्यूजियम में जरुर जाएं। यह वह  जगह है जहां पूजा पंडालों की मूर्तियां रखी जाती है। इस संग्रहालय की स्थापना साल 2012 में हुई थी। यहां पर आज भी कोलकाता के प्रसिद्ध पंडालों के मां दुर्गा की कुछ अद्भुत कलाकृति वाली मूर्तियां देखने को मिल जाएगी। सबसे खास बात यह है कि मूर्तियां आज भी नई जैसी लगी है क्योंकि इनकी समय-समय पर मरम्मत कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें कोलकाता?

आप कोलकाता तक हवाई जहाज, ट्रेन, बस या अपनी निजी गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यदि आप रेल मार्ग से सफर कर रही हैं, तो हावड़ा या सियालदह स्टेशन पर उतरना सुविधाजनक रहेगा। वहीं, दिल्ली से कोलकाता सड़क मार्ग से जाने के लिए आप NH-2 और NH-6 हाईवे का रास्ता चुन सकती हैं। अगर आप चैत्र नवरात्रि पर कोलकाता जा  रहे हैं तो मां दुर्गा का रवींद्र सरोवर में स्थित मां फिरे एलो म्यूजियम जरुर जाएं। 

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu का वादा: Andhra Pradesh में 2027 तक हर आदिवासी परिवार को मिलेगा घर और पेयजल

Kumari Selja ने Haryana में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, रोहतक गोलीबारी का दिया हवाला

Jharkhand परीक्षा में CBI probe पर अड़े छात्र, सरकार ने 98 फीसदी मांगें मानीं

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका