कमलनाथ ने मुझसे दल बदल के लिए संपर्क नहीं किया, भाजपा नेता भंवर सिंह शेखावत का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

इंदौर। कांग्रेस में जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अटकलों को शुक्रवार को खारिज करते हुये मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दल बदल को लेकर उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। शेखावत के कांग्रेस में जाने की अटकलों के जोर पकड़ने के बाद इंदौर की शहर भाजपा इकाई के अध्यक्ष गौरव रणदिवे और इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा 72 वर्षीय नेता से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें: प्रशासन बताए तिरंगा रैली के दौरान नफरत फैलाने वालों पर क्या कार्रवाई हुई : महबूबा मुफ्ती

विधायक रह चुके शेखावत भाजपा की मुख्यधारा की राजनीति में लंबे समय से हाशिये पर हैं। उन्हें भाजपा की रीति-नीति पर पिछले दिनों खुलकर सवाल उठाते भी देखा गया है। शेखावत ने पीटीआई- से कहा, मुझे कांग्रेस की ओर से अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अगर आने वाले दिनों में मुझे कोई निमंत्रण मिलेगा, तो मैं इस पर विचार करूंगा और मेरे लिए जो भी बेहतर होगा, वह करूंगा।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!