कमलनाथ ने करवाया कोरोना टीकाकरण, कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था को कोरोना हो गया है

By दिनेश शुक्ल | Mar 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार सुबह भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी वैक्सीन लगवाएं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा साथ में थे। इस अवसर पर उनके सलाहकार आरके मिगलानी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवायी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश रतलाम निवासी दंपति के पास से बरामद हुई लाखों की नकली भारतीय मुद्रा, आरोपी के पास था पत्रकार संगठन का परिचय पत्र

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में कानून व्यवस्था को भी कोरोना हो गया है। लगातार हत्याएं, अपराध, अपहरण व दरिंदगी की घटनाएं हो रही है। छतरपुर के हमारे ब्लॉक अध्यक्ष की सरेआम हत्या कर दी गयी, लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है, यह सब चिंता का विषय है। आज बहन -बेटियों के साथ प्रतिदिन दरिंदगी की घटनाएं घट रही है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश की सही आर्थिक के बारे में दे लोगों को जानकारी- जीतू पटवारी

किसानों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे देश का किसान परेशान है, वह लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। 1 वर्ष पूर्व 20 मार्च 2020 को मेरी  सरकार गिरी थी, मैंने तब भी कहा था कि आज के बाद कल आता है। निश्चित तौर पर मुझे प्रदेश की जनता पर पूर्ण विश्वास है, वह इस सच्चाई को समझेगी कि मैंने अपनी सरकार को बचाने के लिए मध्य प्रदेश की राजनीति को कलंकित होने नहीं दिया, मैंने सौदे की राजनीति नहीं की। मध्य प्रदेश सरकार के लगातार लिए जा रहे कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में कर्जदार बनती जा रही है, चाहे राजनीतिक क्षेत्र की बात करें या आर्थिक क्षेत्र की बात करें।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर