पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर बरसे शिवराज, कहा- मध्य प्रदेश सचिवालय को बना दिया था दलालों का अड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि इस सरकार ने प्रदेश सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था और इस शीर्ष दफ्तर में हर दिन धन के लेन-देन की बात होती थी। चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए किसान कर्ज माफी और अन्य चुनावी वादे नहीं निभाये। इस सरकार ने प्रदेश के सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले राज में प्रदेश सचिवालय में रोज पैसों के लेन-देन की बात होती थी। ठेकेदार सरीखे लोग इस दफ्तर में डटे रहते थे, जबकि (तब सत्तारूढ़) कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री (कमलनाथ) से मिल नहीं पाते थे। 

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय की मांग, दल बदल कानून को और सख्त बनाया जाना चाहिए 

उन्होंने कहा कि सिंधिया जैसे लोकप्रिय नेता पर अंगुली उठाने वाले लोग पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। सिंधिया अब भाजपा में हैं और प्रदेश के विकास के लिये हम मिलकर काम करेंगे। चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं दिग्विजय से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने (राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की मजबूती को लेकर) कमलनाथ को धोखे में क्यों रखा? राजा साहब (दिग्विजय) यह कहते हुए छाती ठोककर घूमते रहे कि उनके पास कई विधायक हैं और कमलनाथ के पांव तले कब जमीन खिसक गयी, पता ही नहीं चला। चौहान, सूबे के गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर हाल ही में नाश्ता करने गये थे और इसके बाद से सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, मिश्रा पिछले कई दिनों से मुझे नाश्ते पर अपने घर बुला रहे थे।

प्रमुख खबरें

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- अभी लंबा सफ़र तय करना है, संघर्ष जारी

राजनीति में Prashant Kishor का कमबैक प्लान, Bankipur उपचुनाव से वापसी की तैयारी

Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

New Zealand के कोच Darren Bazeley बोले- अब स्थिति साफ है, जीते तो Knockout में पहुंचेंगे