मदिरा प्रदेश कहकर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का किया है अपमान किया : मुख्यमंत्री चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को ‘मदिरा’ प्रदेश बताने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर निशाना साधने हुए कहा कि यह राज्य का और जनता का अपमान है। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कमलनाथ का राज्य की मिट्टी और संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है और उन्होंने इस टिप्पणी से राज्य के आठ करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, ‘‘ कमलनाथ को मध्यप्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से लगाव नहीं है। वह यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वह मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं, यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक