विपक्षी एकजुटता की कोशिशों के बीच ममता बनर्जी ने कमलनाथ से की मुलाकात

By अनुराग गुप्ता | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के साथ मुलाकात की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता बनर्ती और कमलनाथ के बीच यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इस दौरान कमलनाथ ने ममता बनर्जी को मध्य प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ममता बनर्जी और कमलनाथ की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की आज दिल्ली में मुलाक़ात हुई। जिसमें ताज़ा राजनैतिक हालातों पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकजुटता को मजबूत करेंगी ममता ! दिल्ली दौरे से पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'अबकी बार दीदी सरकार' 

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीतियां बनाने में जुट चुकी है और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए ममता बनर्जी विपक्षी दलों को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच