बाथरूम जाने के बहाने ED के चंगुल से फरार हुआ कमलनाथ का भांजा

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के चंगुल से वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाले में आरोपी रतुल पुरी फरार हो गया। प्रवर्तन निदेशालय ने रतुल को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी होगी। खबरों के अनुसार रतुल ने बाथरुम जाने की बात कही। ईडी ने बिना सिक्योरिटी गार्ड के रतुल को बाथरुम जाने की इजाजत दे दी। जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया। रतुल के तलाश में दिल्ली में छापामारी जारी है। कनॉट प्लेस के एक होटल में पहुंची। वहां ईडी अधिकारियों को रतुल तो नहीं मिला लेकिन उसकी कार और ड्राइवर मिल गया। बता दें रतुल पुरी हिंदुस्तान पॉवर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। पुरी की मां नीता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ की बहन हैं। 

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि फरवरी 2010 में यूपीए सरकार ने ब्रिटिश-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद के लिए एक सौदा किया था। इस सौदे के तहत वायुसेना के लिए 12 हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे। सौदे में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल को पिछले साल दिसंबर में यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। मामले की जांच जारी है। बता दें कि 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में सरकारी गवाह बने बिचौलिये और दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना द्वारा दर्ज बयान में पुरी का नाम सामने आया था। 

प्रमुख खबरें

Coimbatore North Assembly Seat: Coimbatore North का चौकोना मुकाबला, BJP, DMK, TVK में कौन मारेगा बाजी

Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा चक्रव्यूह

Tamil Nadu AIADMK: 2026 के लिए AIADMK की राह मुश्किल, अम्मा के बिना कैसे बचेगा सियासी वजूद

आतंकवादी टिप्पणी पर विवाद! Mallikarjun Kharge ने दी सफाई, कहा- मेरा मतलब सरकारी एजेंसियों के जरिए डराने से था