कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर कसा तंज, कोरोना से हुई मौतों को लेकर किया सवाल

By दिनेश शुक्ल | May 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोनी सूरत बनाकर ड्रामेबाजी व मुद्दों से ध्यान भटकाने की बजाय शिवराज जी प्रदेश हित में मेरे सवालों का जवाब दें। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश, प्रदेश की जनता मोदी जी, शिवराज जी और भाजपा की सच्चाई जानती है कि जब भी देश और प्रदेश के सामने कोई संकट आये, समस्याएं आये उनसे जनता का ध्यान मोडऩे की राजनीति करें, झूठे मुद्दों को हवा दो। जब देश और प्रदेश में हजारों लोग बेमौत मारे जा रहे हैं, तब देश का प्रधानमंत्री आंसू बहाने का नाटक कर रहा है और मुख्यमंत्री "रोनी सूरत" बना कर ड्रामेबाज़ी कर मुझसे जवाब मांग रहे हैं?

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रद्रोह का केस सिर्फ कमलनाथ जी पर नहीं मौतों की सच्चाई बताने वाले हर एक व्यक्ति पर हो- जीतू पटवारी

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह हेड लाइन मैनजमेंट का काम बाद में कर लेना। पूरा प्रदेश जानता है कि कोरोना के संकट काल में आप कितनी चैन की नींद सोए रहे, आप तो मेरी सरकार के समय कोरोना को डरोना बताकर मेरा मजाक उड़ाते थे? जनता-इलाज-ऑक्सीजन-जीवन रक्षक दवाइयों व इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकती रही और आप और आपकी सरकार संकट के इस दौर में सिर्फ चैन की नींद सोए रहे? सत्याग्रह आग्रह, मेरा मास्क-मेरा अभियान, शारीरिक दूरी के गोले बनाना, प्रचार रथ पर बैठकर बीच बाजारों में निकल जाना, संकट के दौर में आपकी इन नौटंकीयों को प्रदेश के हर नागरिक ने देखा है। आप प्रदेश में मौत के आंकड़े दबाए व छुपाए, हम यह सहन नहीं करेंगे। बेहतर होता कि आप मुझ पर झूठे आरोप लगाने के बजाय, मेरी चुनौती स्वीकार कर प्रदेश के मुक्तिधामों व कब्रिस्तानों में इन तीन माह में हुई मौत के आंकड़े, रजिस्टर को सार्वजनिक करते, उस पर तो आपने एक शब्द भी नहीं बोला?

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्लैक फंगस रोग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

कमलनाथ ने कहा कि आप मुझ पर जो भारतीय कोविड शब्द का झूठा आरोप लगा रहे हैं, उसकी सच्चाई आपको बता दूँ कि मैंने जो कहा है वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों व विभिन्न देशों के प्रमुखों के बयान के आधार पर कहा है कि जिस कोरोना को पहले चीन का वायरस कहा जाता था। अब केंद्र सरकार की नाकामी व निकम्मेपन के कारण और हमारे देश की वर्तमान हालत को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में और कई देशों में इसे भारतीय कोरोना वैरीअंट कहा जा रहा है, हमारे देश के कई छात्रों को, नौकरी करने वालों का कई देशों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, उड़ानों पर प्रतिबंध लग गया है। यदि मैं देशवासियों को वास्तविकता बता रहा हूं तो इसमें गलत क्या है? भारत को महान बनाने की बात करने वालों ने आज भारत को विश्व भर में बदनाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश देख रहा है कि प्रदेश में कोविड की इस महामारी में किस प्रकार आपकी पार्टी से जुड़े हुए लोग बेड-इंजेक्शन-जीवन रक्षक दवाइयां व उपकरणों की कालाबाजारी में पकड़े जा रहे हैं, आपदा में अवसर तलाश रहे है?

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा