कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, वैक्सीनशन को लेकर उठाए कई सवाल

By सुयश भट्ट | Jun 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर वैक्सीनेशन महाअभियान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया कि, “मध्य प्रदेश के टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ी धांधली सामने आ रही है। एक दिन 17 लाख टीके लगते हैं जबकि उसके अगले और पिछले दिन कुछ सौ टीके लगते हैं। सरकार को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि यह करोड़ों लोगों के जीवन का सवाल है।”

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि 21 जून के वैक्सीन महाअभियान के पूर्व के 7 दिन तक प्रदेश में कुल कितने लोगों को वैक्सीन लगी। इस अवधि में कितने टीका केंद्र प्रदेश में काम कर रहे थे और 21 जून के बाद अभी मध्यप्रदेश में वैक्सीन के कुल कितने डोज़ उपलब्ध हैं , कितने टीकाकरण केंद्र काम कर रहे हैं , इस महाअभियान के बाद कितने  लोगों को वैक्सीन लगी है ? कितने सत्र अभी काम कर रहे है ?

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को  प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया था। इस महाअभियान में तकरीबन 17 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। जो कि एक दिन में सर्वाधिक टीका लगाने का देश के भी भीतर रिकॉर्ड है। यह वैक्सीनशन का महाअभियान 3 जुलाई तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान