इंदौर में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में बोले कमलनाथ, प्रदेश में वापस जल्द लहराएगा कांग्रेस का झंडा

By दिनेश शुक्ल | Feb 21, 2021

भोपाल। मुझे 15 माह की सरकार में काम करने के लिए सिर्फ साढ़े 11 माह ही मिले लेकिन मैंने इस दौरान कभी किसी भी कांग्रेसजन का सर झुकने नहीं दिया। बल्कि कांग्रेस जन छाती ठोक कर कह सकते हैं कि हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम किया, प्रदेश की दशा दिशा बदलने का काम किया। मैंने जब माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया तो मुझे कई लोगों ने रोका टोका लेकिन मैंने कहा कमलनाथ को कोई डरा, दबा, पटा नहीं सकता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को इंदौर में संभागीय सम्मेलन के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज समय बेहद परिवर्तनशील है, मुझे वह समय भी याद है जब भाजपा को बूथ पर बैठने वाले लोग नहीं मिलते थे। जो जीतता था वह कांग्रेस का था और जो हार जाता था भाजपा उसे अपना बना लेती थी। आज हमारा मुक़ाबला भाजपा के संगठन व झूठ से है। शिवराज जी झूठ नहीं बोले तो उनका दिन नहीं शुरू होता है। आज समय परिवर्तित हो चुका है, एक नेता पूरे क्षेत्र की जवाबदारी नहीं ले सकता। आज जिसका जनता से सीधा जुड़ाव है, वही सच्चा जनसेवक होता है। आप सब गवाह है की हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, पहली बार इतिहास में डिफाल्टर ही नहीं बल्कि चालू खाते वालों का भी कर्ज माफ किया। क्या मैंने ऐसा कर कोई पाप- गुनाह किया ? पहले प्रदेश की पहचान माफियाओ से होती थी, मैंने उस पहचान को बदलने का काम किया?

इसे भी पढ़ें: इंदौर के एक अस्पताल में लिफ्ट गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित लिफ्ट में मौजूद थे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज किसान और युवा भटक रहा है, यही लोग देश -प्रदेश का नवनिर्माण करते हैं। आज लोगों को भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है। प्रदेश में जितने उद्योग लगते नहीं, उतने उद्योग बंद हो जाते हैं। निवेश को लेकर इन्होंने कितने बड़े-बड़े दावे किए, इंदौर में कई इन्वेस्टर समिट की लेकिन सच्चाई आप सब लोग जानते हैं। चुनाव के पूर्व यह किसानों की आय दोगुनी, खेती को लाभ का धंधा और दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करते थे लेकिन आज यह सब बात नहीं करते, आज यह सब पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करते हैं। मैं भाजपा को खुली चुनौती देता हूं कि भाजपा के एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम बताएं, जिसने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया हो। यह लोग ध्यान मोड़ने में माहिर, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़टी हैं तो यह ध्यान मोड़ने के लिए चंदा लेना शुरू कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 257 नये मामले, 04 लोगों की मौत

शिवराज पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी कहते हैं कि मैं किसान का बेटा और सबसे ज्यादा है किसान मध्य प्रदेश में आत्महत्या करते हैं, यह कहते हैं कि मैं मामा और सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार इनकी सरकार में ही होता है। मैं पुलिस व अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि वो अपनी वर्दी की इज्जत करें ,भाजपा की नहीं। कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है, कांग्रेस संघर्ष करने वाली पार्टी है। कांग्रेस डरने लगने वाली पार्टी नहीं है। यहाँ उपस्थित आप सभी लोगों ने यदि ठान लिया तो मध्य प्रदेश में वापस कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर