कमलनाथ ने कहा सौदेबाजी की सरकार को मध्य प्रदेश स्वीकार नहीं करेगा

By दिनेश शुक्ल | Nov 06, 2020

भोपाल। पूर्व मुख्यीमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा है कि उप चुनावों में जनता द्वारा सच्चाथई का साथ देने के कारण अपनी हार को सुनिश्चित देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने येन-केन प्रकारेण सरकार में बने रहने के लिए सौदेबाजी और बोलियां लगाने की राजनीति फिर शुरू कर दी है। कमल नाथ ने कहा कि उनके पास कांग्रेस के विधायकों और निर्दलीय विधायकों की तरफ से निरंतर यह सूचना प्राप्त  हो रही है कि भाजपा के लोग उनसे संपर्क करके तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटे छोटे समूह में मैदान पर आएगा शाखा कार्य- सरसंघचालक मोहन राव भागवत

कमल नाथ ने कहा कि भाजपा यह समझ ले कि इस प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी और बोलियों से बनी सरकार को अस्वीकार कर दिया है। 10 नवम्बर को उपचुनाव के परिणाम इस बात को सिद्ध करेंगे कि प्रदेश की जनता ने सौदेबाजी की सरकार को नकार दिया है। पूर्व मुख्यकमंत्री ने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करने वाली भाजपा को चुनाव परिणाम के बाद नैतिकता के आधार पर इस्ती्फा देना पड़ेगा। लेकिन जो आचरण आज की भाजपा और उनके नेताओं का है, उनसे नैतिकता की उम्मी द मध्य़प्रदेश की जनता को नहीं है। आज की भारतीय जनता पार्टी तो नैतिकता से कोसों दूर जा चुकी है। गत मार्च 2020 से भाजपा ने अपने आचरण से यह स्व यं सिद्ध किया है। अब फिर से सरकार में बने रहने के लिए मतदान के बाद अनैतिक और प्रदेश को कलंकित करने की राजनीति भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मतदान के पहले भाजपा ने पुलिस, प्रशासन, रुपया, शराब और विभिन्नर प्रलोभन सामग्री का दुरुपयोग कर मतदान को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास किया और जब इससे भी सफल होते नहीं दिख रहे हैं तो फिर से सौदेबाजी की राजनीति पर उतर आए हैं। कमल नाथ ने कहा कि आगामी 10 नवम्ब र को आने वाला जनादेश यह सिद्ध करेगा कि सौदेबाजी के माध्यथम से बनने वाली सरकारें जनता खारिज करती है। यह जनमत उन अधिकारियों के लिए भी चेतावनी होगा जो संवैधानिक दायित्वों  का अतिक्रमण कर राजनैतिक एजेण्डे  के लिए काम करने हेतु किसी भी सीमा तक जाने के लिए उतावले रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल और रायपुर की दो विज्ञापन एजेंसियों पर आयकर का छापा, एजेंसी मालिकों के हैं राजनैतिक संबंध

कमल नाथ ने चेतावनी दी कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार में टिके रहने के लिए मध्य  प्रदेश की पहचान और जनता के सम्माेन को कलंकित करने की सौदेबाजी की तो जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस आक्रमक आंदोलन और प्रतिरोध करेगी। किसी भी स्थिति में सौदेबाजी की सरकार को मध्यब प्रदेश में स्वी कार नहीं किया जायेगा। प्रदेश में जनता की सरकार को स्थासपित करने के लिए सौदेबाजों और बोली लगाने वालों को मुहंतोड़ जवाब दिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया