बढ़ती महंगाई को लेकर कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अबकी बार जीडीपी बढ़ाने वाली सरकार

By सुयश भट्ट | Sep 02, 2021

भोपाल। देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता बहुत परेशान है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार जीडीपी बढ़ाने वाली सरकार। 

आपको बता दें कि कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ”जीडीपी में रिकोर्ड बढ़ोतरी…? G (गैस) – 1000 पहुँचने को बेताब, D (डीज़ल) – 100 पार, P (पेट्रोल ) – 100 पार। अबकी बार जीडीपी बढ़ाने वाली सरकार.”।

दरअसल पिछले 15 दिनों में गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी बीच एक बार फिर बुधवार को गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। हालांकि राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर के दाम 890.50 रुपए हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुचाने का काम कर रही है: पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी 

भोपाल में रोजाना कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी कांग्रेस ने सड़कों पर जंगी प्रदर्शन किया। जहां कांग्रेस ने कहा कि मनमोहन जी की सरकार में 400 रुपए गैस सिलेंडर दाम था, आज 900 रुपए हो गया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने महंगाई कम नहीं की तो कांग्रेस ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी और विधानसभा में भी मुद्दा उठाएगी।

प्रमुख खबरें

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

VISTAR योजना से डेटा तंत्र होगा मजबूत, Pramod Sawant ने किया स्वागत

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?