CM शिवराज पर कमलनाथ का तंज, कहा- मुंबई जाइए, कलाकारी करिए, प्रदेश का नाम रोशन करिए

By अंकित सिंह | Aug 26, 2021

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। अगस्त क्रांति पद यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री पर हमला बोला। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि मैं तो शिवराज सिंह चौहान को हमेशा कहता हूं कि शिवराज जी आप मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए, मुंबई जाइए कलाकारी करिए, एक्टिंग करिए। आखिर में कहूंगा आप कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ देना। सच्चाई का साथ दोगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। भाजपा और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब कोविड हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2020 को कहा था कि कोविड के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दे रहा हूं। अगर इतने रूपए दिए होते तो कोविड से इतने लोगों की मृत्यु नहीं हुई होती। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश