मोदी पर कमलनाथ का तंज, PM अगर किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे, वह भी तो कांग्रेस ने बनाया होगा

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाल रखी है और कांग्रेस पर तीखे हमले कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ ने एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसी स्कूल में पढ़ने गए होंगे तो वह भी कांग्रेस ने ही बनाया होगा। हालांकि यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी कही। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में शिवराज सिंह चौहान जी गए, वह स्कूल कांग्रेस ने बनाया था। दरअसल, कमलनाथ से शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर जवाब मांगा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने 70 साल में गरीबी खत्म नहीं की।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्धव सरकार के पतन को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ पर कटाक्ष किया

जब उनसे सवाल किया गया कि ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ और भाजपा एक ही है, तो इस पर कमलनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ये खुद का आरोप मुझ पर लगा रहे हैं। ये ओवैसी आए किस लिए थे? ये भाजपा को फायदा पहुंचाने का दौरा कर रहे हैं। केवल यही उनका लक्ष्य है।’’ एआईएमआईएम मध्यप्रदेश में इस महीने दो चरणों छह जुलाई और 13 जुलाई को होने वाले नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रही है और ओवैसी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जन सभाएं कर रहे हैं। ओवैसी ने शनिवार को खंडवा में नगर निगम चुनाव लड़ रहे अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि कमलनाथ और मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines