कमलनाथ के हाथों में होगी MP की कमान, सिंधिया ने रखा नाम का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2018

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं जिसमे कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन कांग्रेस के लिए बड़ा सवाल यह था कि मुख्यमंत्री कौन होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलानाथ और दिग्विजय सिंह के बीच ये मुकाबला चल रहा है। सूत्रों कि मानें तो कांग्रेस कमलनाथ को मुख्यमंत्री बना सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के नाम प्रस्ताव रखा। 

यह भी पढ़ें: चुनावी हार के बाद पार्टी सांसदों की क्लास लेंगे PM मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

इसी बीच कमलनाथ ने कांग्रेस के बागी विधायकों से फोन पर बात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। बता दें कि विधानसभा चुनावों में 4 निर्दलियों की जीत हुई है। ये विधायक पहले कांग्रेस में शामिल थे मगर टिकट नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी छोड़कर निर्दलीय अपना पर्चा दाखिल किया था।

प्रमुख खबरें

Assam का अगला CM कौन? PM Modi की मौजूदगी में 12 मई को शपथ, Guwahati में भव्य तैयारी

Operation Sindoor अंत नहीं, शुरुआत थी, पूर्व DGMO Rajiv Ghai का Pakistan को कड़ा संदेश

MK Stalin ने तोड़ी चुप्पी, कहा- AIADMK से No Alliance, 6 महीने Vijay की TVK सरकार को परेशान नहीं करेंगे

Hormuz Strait पर तनाव खत्म? सूत्रों का दावा- America-Iran में नौसैनिक नाकाबंदी हटाने पर बनी ऐतिहासिक सहमति