मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान को लेकर कमलनाथ ने लिखा पत्र

By दिनेश शुक्ल | Mar 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर पत्र लिखा है। इस बार कमलनाथ ने पत्र लिखकर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के तत्काल सर्वे शुरू करने और राहत राशि वितरण की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: इंदौर के मैकेनिक नगर के गैराज में लगी आग, चार बसें जलकर खाक

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि दु:खद है कि गत दिनों रीवा, विदिशा, सीहोर, रायसेन और मंडला में हुई वर्षा और ओलावृष्टि से खराब फसलों का आज तक न तो सर्वे हुआ है और न ही किसानों को कोई राहत दी गई। उन्होंने कहा कि किसान चिंताग्रस्त है और गंभीर संकट से जूझ रहा है। मंहगाई चरम पर है डीजल के भाव में भारी वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कोरोना काल से उत्पन्न स्थिति से वह पूर्व से ही जूझ रहा है ऐसी स्थिति में जरूरी है कि किसानों के नुकसान का तत्काल आकलन हो और उन्हें राहत मिले।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में हुनर हाट का हुआ उदघाटन, शिवराज बोले हुनरमंदों का शहर, हुनर की कद्र करना जानता है

कमलनाथ ने कहा कि 12 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि से कई जिलों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूर्व में और वर्तमान में क्षतिग्रस्त हुई फसलों के नुकसान का अविलंब आकलन कर किसानों को राहत वितरण का काम शुरू किया जाये।

प्रमुख खबरें

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी