कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कोरोना मौतों को प्राकृतिक आपदा मानकर आर्थिक सहायता की मांग

By दिनेश शुक्ल | May 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगातार बढ़ते मौत के आंकड़ों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के कारण हो रही असमय मौत को आपदा मानकर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: प्रवासी श्रमिकों की सहायता एवं समन्वय के लिये राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त

कमलनाथ ने लिखा कि मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य दुर्घटनाओं से जनहानि होने पर राजस्व परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान है। इस परिपत्र का मुख्य उद्देश्य आपदाग्रस्त  परिवार को आर्थिक सहायता एवं राहत दिया जाना है। वर्तमान परिस्थितियों में इस परिपत्र में संशोधन कर, कोरोना से मृत्यु को आपदा मान्य किया जाकर, राहत दिया जाना उचित प्रतीत होता है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना ढलान की ओर, दस दिनों में 5 फीसद घटा पॉजिटिविटी रेट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आग्रह करते हुए कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि कोरोना से मृत्यु के प्रकरणों में आश्रितों को सहायता राशि प्रदान किये जाने हेतु पुस्तक परिपत्र 6 (4) में आवश्यक संशोधन करने का कष्ट करें ताकि कोरोना की इन विपरीत परिस्थितियों में आपदाग्रस्त परिवारों को राहत एवं संबल प्राप्त हो सकें।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार