कमलनाथ का शिवराज सरकार पर कटाक्ष, कोरोना की भयावह स्थिति पर जताई चिंता

By दिनेश शुक्ल | Apr 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने से हो रही परेशानी के बीच सोमवार को राजधानी भोपाल में 5 लोगों की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। इतना ही नहीं भोपाल के 20 से ज्यादा अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर अफरा-तफरी मची रही। वही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कुछ ऐसा ही दृश्य सामने आया। एक दिन पहले ही सरकार ने दावा किया था कि प्रदेश में ऑक्सीजन पर्याप्त है। ऐसे में सरकार के दावों पर तंज कसते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की बढ़ी मांग, शुरू हुई कालाबाजारी

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज सरकार को जमीनी हकीकत अभी तक नहीं पता, आज भी रोज झूठे दावे में लगे हुए है? प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल ? आज भी आँकड़ो में हेरा फेरी का खेल हो रहा है। आग से सब कुछ तबाह होता जा रहा है और सरकार अब नींद से जाग कुआँ खोदने की तैयारी कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि ऑक्सीजन कंसनट्रैटर मशीन अब खरीदने जा रहे है, रेमड़ेसिविर इंजेक्शन की अब व्यवस्था कर रहे है, अब बेड बढ़ाने की बात कर रहे है, अब निजी भवनों को अस्पताल बनाने के ऑफऱ दे रहे हैं, अब जाकर मंत्रियो को जिले के प्रभार सौंपे है? ये कैसी व्यवस्था - ये कैसी निष्ठुर सरकार?

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला