Kamala Harris का सियासी सफ़र, क्या अमेरिका को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रपति?

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2024

अमेरिकी राजनीति में जो आधी सदी में नहीं हुआ था वो अब हो गया। 56 साल पहले 1968 में लिंडन जॉनसन ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ी थी। अब जो बाइडेन के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने की खबर आई और उन्होंने अपने हटने का ऐलान करते हुए जो नाम लिया उससे हम परिचित हैं और भारत से भी उनका कनेक्शन रहा है। हम बात भारतीय मूल की अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की कर रहे हैं। जो बाइडेन ने कहा कि उनको उपराष्ट्रपति बनाने का निर्णय अब तक का उनका सबसे अच्छा निर्णय था। कमला हैरिस ने भी पुष्टि की कि अब वो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करेंगी। कमला हैरिस अब इतिहास के मोड़ पर खड़ी हैं और उन्हें वो करना है जो अमेरिकी क्रांति के बाद से कभी नहीं हुआ। अगर वो राष्ट्रपति बनती हैं तो जॉर्ज वाशिंगटन और जार्ज एडम से शुरू हुई परंपरा में पहली बार एक महिला का नाम जुड़ेगा। ऐसे में आज आपको कमला हैरिस की कहानी बताते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत में ब्रिटेन के विदेश मंत्री की धांसू एंट्री, David Lammy ने पूरा किया जयशंकर से किया वादा

कमला हैरिस का सियासी सफर 

अमेरिका के राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से जो बाइडेन के हटने के बाद जिस शख्स पर दुनिया की नजर है वो कमला हैरिस हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तब से सुर्खियों में छाई हुई हैं, जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आगामी चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के लिए उनका समर्थन किया है। हैरिस के पति और दो सौतेले बच्चे हैं। 59 वर्षीय हैरिस की शादी 2014 से डौग एम्हॉफ से हुई है। यह एम्हॉफ की दूसरी और हैरिस की पहली शादी थी। एम्हॉफ पहली बार हैरिस से 2013 में मिले थे और लॉस एंजिल्स में एक मनोरंजन वकील के रूप में काम करते थे। हैरिस कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल थे।

कोल एम्हॉफ

कोल एम्हॉफ हैरिस के सौतेले बेटे और डौग एम्हॉफ के बच्चों में से एक हैं। 29 वर्षीय प्लान बी एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं। कंपनी की सह-स्थापना ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ने की थी

एला एम्हॉफ

एला एम्हॉफ हैरिस की सौतेली बेटी और डौग एम्हॉफ की दूसरी संतान हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन कोविड से ठीक होने के बाद व्हाइट हाउस लौटे

माया हैरिस

माया हैरिस कमला हैरिस की इकलौती बहन हैं। कमला और माया के पिता जमैका के रहने वाले थे और मां भारतीय थीं। कमला की मां वैज्ञानिक डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस ने दोनों बहनों का पालन-पोषण किया। माया हैरिस ने बर्कले में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल में पढ़ाई की। माया हैरिस की शादी टोनी वेस्ट से हुई है और उनका एक बच्चा मीना हैरिस है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asia Cup वाला Action रिपीट! T20 World Cup में Pakistan से हाथ नहीं मिलाएंगे Captain Suryakumar

Gold Price में गिरावट अब मौका! Titan MD बोले- निवेशक बदल रहे Gold Buying की Strategy

Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package

DMK का मिशन 200: Stalin ने कार्यकर्ताओं को दिया एक व्यक्ति-50 वोट का अचूक फॉर्मूला