कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रान्स अटलांटिक गठबंधन, कोविड-19, पश्चिम एशिया तथा अपने देश एवं पूरी दुनिया में लोकतंत्र का समर्थन करने समेत कई द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने इस बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन से निपटने और लोकतंत्र के समर्थन के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: बर्ड फ्लू से बचाएंगे यह आयुर्वेदिक उपाय, जानिए इनके बारे में

बयान के अनुसार, हैरिस ने लैंगिक समानता के मुद्दे पर मैक्रों के नेतृत्व और नासा के मंगल के लिए ‘मार्स 2020’ अभियान में फ्रांस के योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह दूसरी बार है जब हैरिस ने किसी विदेशी नेता से बात की है। इससे पहले उन्होंने एक फरवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात की थी।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी