ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

कोलंबिया (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने ‘साउथ कैरोलिना क्रिमिनल जस्टिस फोरम’ में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के चलते उन्होंने यह निर्णय किया। हैरिस ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प को ‘बिपर्टिसन जस्टिस अवार्ड’ दिए जाने के समूह के निर्णय का विरोध किया था।

हैरिस को 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ट्रम्प को शुक्रवार को यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार ‘फर्स्ट स्टेप एक्ट’ के साथ आपराधिक न्याय सुधार पर उनके काम के लिए मिला, जिसके जरिए हजारों अहिंसक अपराधियों को संघीय जेल से जल्द रिहाई मिलने की राह खुली। 

इसे भी पढ़ें: तुर्की की सीरिया के साथ सीजफायर पर सहमति, अमेरिका ने हटाए सभी प्रतिबंध

कैलिफोर्निया की सीनेटर के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को बताया कि हैरिस बेनेडिक्ट कॉलेज में शनिवार को आयोजित होने वाले 20/20 ‘बिपर्टिसन जस्टिस सेंटर’ के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प कायदे-कानूनों को नहीं मानने वाले राष्ट्रपति हैं। उन्होंने न केवल हमारे देश के कानूनों और हमारे संविधान के सिद्धांतों को नजरअंदाज किया, बल्कि उनके करियर में ऐसा कुछ नहीं है, जो न्याय के बारे में हो, न्याय के लिए हो।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग