कमलनाथ की गयी कुर्सी, निर्भया के दोषियों को मिली फाँसी, जनता कर्फ्यू को मिला समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

इस सप्ताह के बड़े घटनाक्रमों की बात करें तो मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम में शुक्रवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। 15 साल से राज्य की सत्ता से बाहर रही कांग्रेस वर्ष 2018 में राज्य की सत्ता में वापसी करने में सफल रही थी लेकिन तीन गुटों की अंदरूनी खींचतान के चलते 15 महीने भी सरकार नहीं चल पाई। अब मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार क्या अपना कार्यकाल पूरा कर पायेगी और क्या कांग्रेस सार्थक विपक्ष की भूमिका निभा पायेगी यह देखने वाली बात होगी। भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मध्य प्रदेश में कितना आगे बढ़ती है इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: भारत में कैसे किया जाता है कोरोना का टेस्ट

इसके अलावा कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई और तेज हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का जो आह्वान किया है उसको पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। वाकई हम सभी को यह समझना होगा कि कोरोना वायरस खुद नहीं फैल रहा है बल्कि लोग इसे फैला रहे हैं। यह समय है जब सरकार के साथ खड़े होकर उसके द्वारा सुझाये जा रहे उपायों को अपनाते हुए हम कोरोना वायरस को फैलने से रोकें। हम सभी यदि इस दिशा में सार्थक योगदान दें तो यह मानव सेवा और देश सेवा का सबसे बड़ा कार्य होगा।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं