कामरा की ‘लोकेशन’ का पता लगाया जा रहा, कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी: मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025

महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने वाले ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की ‘लोकेशन’ का पता लगाया जा रहा है और इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि शिवसैनिकों के गुस्से को समझना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘कामरा की ‘लोकेशन’ का पता लगाया जा रहा है। कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिक्के के दोनों पहलुओं को समझना चाहिए।’’

मुंबई के खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के हैबिटेट स्टूडियो में अपने कार्यक्रम के दौरान कामरा ने उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता शिंदे को कथित तौर ‘गद्दार’ कहा था और उन पर व्यंग्य भी किया था।

कामरा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ 2022 में शिंदे के विद्रोह को बयां करने के लिए फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक हिंदी गीत के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, रविवार रात कई शिवसेना कार्यकर्ता स्टूडियो में गए और कथित तौर पर वहां तथा होटल में तोड़फोड़ की।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कामरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के उस होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जहां कामरा ने शिंदे के खिलाफ ‘गद्दार’ वाली विवादास्पद टिप्पणी की थी।

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन