By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2018
कांचीपुरम। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि, कांचीपुरम के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साल 1935 में जन्में जयेंद्र सरस्वती को 1954 में शंकराचार्य बनाया गया था। इस मठ के जरिए कई सारे स्कूल और आंखों के अस्पताल चलते है। वहीं साल 1994 में उन्हें कांची मठ का प्रमुख बना दिया गया।