मारा गया कंधार विमान हाईजैक करने वाला जहूर मिस्त्री, कराची में हुई हत्या

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

1999 में आईसी-814 को हाईजैक करने वाले पांच आतंकवादियों में से एक जहूर मिस्त्री उर्फ ​​जाहिद अखुंद मारा गया है। News9 ने पाकिस्तानी खुफिया स्रोतों के हवाले से कहा है कि कराची शहर में जाहिद की हत्या की गई है। मिस्त्री पिछले कई सालों से जाहिद अखुंद की नई पहचान के साथ कराची में रह रहा था। अखुंद कराची के अख्तर कॉलोनी के अंदर स्थित क्रिसेंट फर्नीचर का मालिक था। खुफिया सूत्रों ने News9 को यह भी बताया कि रऊफ असगर सहित जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष नेतृत्व कराची में अखुंद के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। असगर जैश का ऑपरेशनल चीफ और जैश सरगना मसूद अजहर का भाई है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, बरामद किया गए कई सामान

बता दें कि इंडियन एयरलाइंस के आईसी 814 विमान को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल से पांच अपहरणकर्ताओं द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। विमान को अमृतसर, लाहौर और दुबई की यात्रा पर ले जाया गया था। इसके बाद आखिरी पड़ाव के रूप में इसे अफगानिस्तान के कंधार में लैंड कराया गया। उन दिनों अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ करता था। विमान में सवार यात्रियों को एक हफ्ते तक बंधक बनाए रखा गया। फिर भारत द्वारा खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा करने के बदले में बंधकों को आजाद किया गया।

प्रमुख खबरें

क्या युवाओं का गुस्सा भांपने में हुई चूक? CJP Parliament March ने कैसे हिलाया दिल्ली का सुरक्षा कवच

लक्जरी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन! BMW X6 M60i xDrive की कीमत और फीचर्स जानिए

Hockey World Cup के लिए Harmanpreet Singh के नेतृत्व में 20 सदस्यीय Team India का ऐलान, क्या खत्म होगा 50 साल का सूखा?

TVS Motor Q1 Results: कंपनी का Profit 65% उछलकर ₹1,057 करोड़ के पार, Revenue में भी रिकॉर्ड बढ़त