न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार केन विलियमसन को चौथी बार सर रिचर्ड हैडली पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मंगलवार को देश के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया और साथ ही वह साल के सर्वश्रेष्ट टेस्ट क्रिकेटर भी बने। डेवोन कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इन पुरस्कारों का आयोजन आनलाइन किया गया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के नगराकटा में गरजे अमित शाह, कहा- टीएमसी, कांग्रेस, वामदल बाहरी पर निर्भर हैं

उन्होंने इसके बाद बे ओवल में अपने घरेलू मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ एक और दोहरा शतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। बल्लेबाज कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया। महिला वर्ग में एमेलिया केर को ड्रीम 11 सुपर स्मैश और अंतरराष्ट्रीय टी20 महिला पुरस्कार के लिए चुना गया। ऐमी सेटरर्थवेट को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चुना गया।

प्रमुख खबरें

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी