कंगना रनौत और राजकुमार राव का ''वखरा स्वैग'' देख कर मजा आ जाएगा! Video

By रेनू तिवारी | Jul 08, 2019

बॉलीवुड में रीमेक फिल्मों के साथ-साथ रीमेक गानों का भी चलन है काफी प्रचलित है। गानों के मामले में ज्यादातर पुराने गानों का रीमेक बनाया जाता है, लेकिन इस बार सिंगर बादशाह के मशहूर सॉंग 'द वखरा सॉन्ग' का रीमेक बनाया गया है जो काफी जबरदस्त है।

जी हां आपको बता दें कि कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का नया गाना रिलीज हुआ है, जो 'द वखरा सॉन्ग' का रीमेक है। इसमें कंगना रनौत और राजकुमार राव अपना स्वैग बिखेर रहे हैं। पूरी तरह से यह गाना इन दोनों पर ही फिल्माया गया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना और राजकुमार राव की ''जजमेंटल है क्या'' होगी सुपरहिट!

इस गाने नें कंगना का नया अवतार देखने को मिला है। कंगना ने इस गाने में अलंकृत झिलमिलाती बॉडीसूट में सिर पर मुकुट पहने नजर आ रही हैं। राजकुमार राव पूरे गाने में एक काले सूट में रैपर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 2015 में आये बादशाह के वखरा गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज होगी।

 

यहां देखे Video- 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष