Ranbir Kapoor के राम और Yash के रावण बनने पर भड़की कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर निकाली अपनी भड़ास

By एकता | Jun 11, 2023

पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, खबर है कि दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर और आलिया निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में राम और सीता की भूमिका निभाएंगे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों ने नितेश के आलिया को माता सीता और रणबीर को भगवान राम के रूप में कास्ट करने के विचार का जमकर विरोध किया। अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नितेश के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना रणबीर का नाम लिए उनपर भड़ास निकाली है।

इसे भी पढ़ें: ANIMAL Pre-Teaser Out Now । रूह कंपा देगा 50 सेकंड का प्री-टीजर, हिंसक अवतार में नजर आ रहे हैं Ranbir Kapoor

यश के रावण बनने पर भी भड़की कंगना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजीएफ स्टार यश को नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया है। अभिनेता के जल्द फिल्म साइन करने की खबरे भी है। ऐसे में कंगना रनोट ने इस बात को लेकर भी नितेश को ट्रोल किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'वाल्मीकि जी के वर्णन के अनुसार एक युवा दक्षिणी सुपरस्टार जिसे स्व-निर्मित के रूप में जाना जाता है, एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति एक परंपरावादी भी है, वह अपने रंग, व्यवहार और चेहरे की विशेषताओं में भगवान राम की तरह दिखता है... रावण की भूमिका निभाने के लिए ... यह कैसा कलयुग है?? कोई पीला दिखने वाला नशा करने वाला लड़का भगवान राम का किरदार न निभाए।'

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया