राउत की धमकी पर कंगना रनौत ने कहा- आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में दम है तो रोक कर दिखाए मुझे!

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2020

मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी की पीओके से करने और इसकी आलोचना करने के बाद, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने घोषणा की है कि वह अगले सप्ताह 9 सिंतबर को मुंबई शहर वापस लौट रहीं हैं। उन्होंने शिवसेना नेहा संजय राउत की मुंबई न आने की धमकी का जवाब देते हुए कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो मुझे रोक कर दिखाए।

 

आपको बता दें कि कंगना रनौत और संजय राउत के बीच सोशल मीडिया पर घमासान चल रहा है। संजय ने कंगना के बारे में शिनसेना मुख्य पत्र सामना में लिखा था कि कंगना को मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। कंगना ने मुंबई पुलिस की बेज्जती की है। गृह मंत्रालय को कंगना पर कार्यवाही करनी चाहिए। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का भी कंगना को लेकर बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि कंगना को महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। 

 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से जोड़ने और पुलिस की आलोचना से संबंधित अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों पर शुक्रवार को कहा कि जिन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यह राज्य छोड़ देना चाहिये। कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं। देशमुख ने कंगना का नाम लिये बगैर उनकी टिप्पणियों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उसकी तुलना अकसर ब्रिटेन की स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है।

देशमुख ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह के बयान दिया जाना हास्यास्पद है। चाहे मुंबई हो या पूरा महाराष्ट्र, सब पुलिस के हाथों में सुरक्षित है। राकांपा नेता देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उचित कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है और जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना (33) द्वारा मुंबई और यहां की पुलिस को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये। 

कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिये हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिये और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला