कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ में दिखेगी मध्य प्रदेश के सारनी की खूबसूरती

By दिनेश शुक्ल | Dec 10, 2020

भोपाल। सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों में बसी विद्युत नगरी सारनी एवं कोल नगरी पाथाखेड़ा की खूबसूरती आगामी दिनों में फिल्मों में देखने को मिलेगी। यहां कंगना रनौत एवं अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग प्रस्तावित है।  गुरूवार को फिल्म निर्माताओं की टीम ने बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह से मुलाकात की एवं फिल्म शूटिंग के लिए प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड से सम्मानित हुआ मध्य प्रदेश, खेलों को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य

बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह ने फिल्म टीम को आश्वस्त किया कि आवश्यक अनुमतियां एवं औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद फिल्म शूटिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में फिल्म निर्माण से जहां एक ओर यहां की खूबसूरती फिल्मी दुनिया में प्रदर्शित होगी एवं अन्य फिल्म निर्माता फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षित होंगे, वहीं दूसरी ओर जिले में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: नायब तहसीलदार के खिलाफ लामबंद हुए अभिभाषक, कलेक्टर ने हटाया

फिल्म शूटिंग यूनिट के जुल्फकार ने बताया कि गुरूवार को उनकी टीम ने कलेक्टर राकेश सिंह से मुलाकात की है एवं फिल्म निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई एवं दीपक मुकुट हैं, डायरेक्टर रजनीश घई हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता होंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा