बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड से सम्मानित हुआ मध्य प्रदेश, खेलों को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य

Best State Promoting
दिनेश शुक्ल । Dec 10 2020 12:23PM

फिक्की द्वारा आयोजित ऑन लाईन वर्चुवल अवार्ड समारोह में यह अवार्ड प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को प्रदान किया गया। खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश को ‘‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड’’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।

भोपाल। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली खेल हस्तियों को इंडिया स्पोर्टस अवार्ड-2020 प्रदान किए गए है। खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं के लिए मध्य प्रदेश को ‘‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड’’ से नवाजा गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 800 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा, 40 हजार दुग्ध उत्पादकों को होगा फायदा

फिक्की द्वारा आयोजित ऑन लाईन वर्चुवल अवार्ड समारोह में  यह अवार्ड प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को प्रदान किया गया। खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश को ‘‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड’’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए फिक्की का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल पंकज राग, संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन, संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं बीएस यादव सहित अन्य खेल अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवीन पटनायक को लिखा पत्र, बाघिन सुंदरी को वापस भेजने का किया अनुरोध

खेलों में कीर्तिमान गढ़ता मध्य प्रदेश

खेल एवं युवा कल्याण संचालक पवन कुमार जैन ने बुधवार को बताया कि  फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा (फिक्की) द्वारा मध्य प्रदेश को 'बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड' से नवाजा गया है। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की खेलों में विशेष रूचि और उनके द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का परचम फहरा रहे हैं। एशियन खेलों में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक देश को दिलाए हैं। रियो ओलम्पिक में महिला हॉकी अकादमी की छह खिलाडिय़ों ने भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। बीते राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में मध्य प्रदेश ने आठवें से छठवें स्थान पर आकर राष्ट्रीय खेलों में कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल स्थित मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल, कुलपति पर तानाशाही के आरोप

पहले भी अवॉर्ड से सम्मानित हुआ  है मध्य प्रदेश

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मध्य प्रदेश को पूर्व में भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। याटिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश में नौकायन खेल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल को वर्ष 2012, 2015 और 2018 में  एडमिरल कोहली अवार्ड से सम्मानित किया जा गया है। वर्ष 2017 में नेशनल सेलिंग स्कूल को बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर को 2015, 2017 और 2018 में याट्स पर्सन ऑफ द ईयर, वर्ष 2017 में राम मिलन यादव और 2018 में गोविंद बैरागी को मोस्ट प्रमोसिंग ऑफ द ईयर तथा उमा चौहान को बेस्ट वूमेन सेलर का अवॉर्ड मिल चुका है।    

इसी तरह वर्ष 2014-15 में महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर को हॉकी इंडिया द्वारा प्रेसीडेंट अवार्ड तथा हॉकी ओलम्पियन प्रीति दुबे को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2019 में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी विवेक सागर को राइजिंग स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़