कंगना रनौत ने फराह खान अली को ट्विटर पर किया ब्लॉक! जानें क्यों हुई थी बहस

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2020

अभिनेत्री कंगना रनौत ने आभूषण डिजाइनर फराह खान अली को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। डिजाइनर ने कंगना को मुंबई पुलिस के खिलाफ अपने ट्वीट्स की श्रृंखला में काउंटर किया था।फराह खान अली सोशल मीडिया पर हमेशा विवादित ट्वीट करती रहती है जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। कंगना और कंगना की बहन रंगोली चंदैल से फराह की काफी वैचारिक बहस देखने को मिलती है। अब कंगना रनौत ने ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली  को ब्लॉक कर दिया है।  फराह खान अली ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके कहा है कि वह बॉलीवुड की स्वघोषित रानी ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा फराह ने कुछ अपशब्दों का फी प्रयोग किया हैं।

कंगना रनौट के एक ट्वीट को रीट्वीट किया था और कहा था "प्रिय कंगना, आप बहुत बड़े स्टार हो सकती हैं, लेकिन यह आपको @CPMumbaiPolice @MumbaiPolice से बुरी तरह बात करने का अधिकार नहीं देता है।महाराष्ट्र राज्य  सरकार के अधिकारी  लाखों लोगों के जीवन के लिए जिम्मेदार है। फराह ने कंगना को और अधिक महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर बोलने की सलाह भी दी, जैसे कि नौकरी का नुकसान और कोविद -19 की स्थिति। उन्होंने लिखा "आप शायद हमारे देश में आम जनता को प्रभावित करने वाली भारी नौकरियों के नुकसान के बारे में ट्वीट करें और कैसे हम रोजगार प्रदान करने के लिए कुछ रचनात्मक काम कर सकते हैं या कोविद आसमान छू रहे हैं।" 

 

 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला