By रेनू तिवारी | Sep 17, 2020
कंगना रनौत का बीएमसी द्वारा घर तोड़े जाने पर और इस मामले पर बॉलीवुड की चुप्पी से कंगना रनौत काफी खफा है। वह काफी समय से बॉलीवुड के मूवी माफिया और नेपोटिस्म को लेकर बयान दे रहीं हैं। हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर पर टिप्पणी की है। कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला को 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहा है। कंगना के इस बयान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में उतर आये हैं।
फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा, “ उर्मिला मातोंडकर को लेकर ऐसा महसूस हुआ कि यह अब तक की सबसे सुंदर, सुरुचिपूर्ण, उत्तेजक, अभिव्यंजक अभिनेत्रियों में से एक है। हमें उर्मिला मातोंडकर से प्यार है। उर्मिला ने उन्हें धन्यवाद देते हुए उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की। डिजाइनर