विवाद में फंसी कंगना रनौत, बयान देने के बाद खड़े हुए सवाल, बीजेपी ने किया किनारा

By रितिका कमठान | Aug 26, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिर से चर्चा में बनी हुई है। कंगना रनौत ने हाल ही में कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब भी बांग्लादेश बन जाता। किसान आंदोलन पर सवाल करते हुए कंगना ने कहा कि आंदोलन के नाम पर उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई। प्रदर्शन स्थलों पर रेप और हत्याएं की गई। इस बयान के बाद से ही लगातार विवाद उठ रहा है। विपक्ष इसे लेकर लागातार हमलावार बना हुआ है।

कंगना रनौत पर एनएसए लगाने की मांग भी कांग्रेस ने की है। वहीं बीजेपी ने कहा है कि कंगना रनौत का ये बयान उनका निजी बयान है और इससे पार्टी का कोई सरोकार नहीं है। बता दें कि मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि हमारा शीर्ष नेतृत्व अगर मजबूत ना होता तो भारत बांग्लादेश जैसे हालातों से गुजरता। किसान आंदोलन के दौरान जो भी हुआ सभी ने देखा। हिंसा फैलाई गई और रेप भी हुए। कृषि कानूनों को सही ठहराते हुए कंगना ने कहा कि बिल वापस होने पर उपद्रवी डर गए क्योंकि उनकी प्लानिंग लंबी थी।

 

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

कई विपक्षी दलों ने कंगना रनौत के बयान पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही कंगना के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग भी की गई है। कंगना पर किसानों और पंजाब को बदनाम करने का आरोप भी लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम