Bharat Bhaagya Viddhaata: अनसुने हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं Kangana Ranaut, रिलीज हुआ कमबैक फिल्म का पोस्टर

By एकता | May 06, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी पिछली फिल्म इमरजेंसी के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

इसे भी पढ़ें: Govinda की पत्नी Sunita Ahuja होंगी Lock Upp 2 की पहली कंटेस्टेंट? होस्ट की कुर्सी संभालेगा ये अभिनेता?

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि अक्सर हम सिर्फ बड़े कारनामों को ही बहादुरी मानते हैं, लेकिन असली हिम्मत वह है जो चुपचाप अपना काम करती है। यह फिल्म त्याग, इंसानियत और एकता की एक ऐसी मिसाल है, जहां आम लोग आतंक के सामने दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं। कंगना ने इस कहानी का हिस्सा बनने पर गर्व जताया है।

इसे भी पढ़ें: Ek Din Movie Review | जापान की हसीन वादियों में खोई कहानी, जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री रही बेअसर

कब रिलीज होगी फिल्म?

जयंतिलाल गड़ा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स के बैनर तले बनी है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव और ईशा डे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह