जल्द होगी Emergency की रिलीज डेट की घोषणा, Kangana Ranaut ने की पुष्टि, Shreyas Talpade ने देरी पर क्या कहा?

By एकता | Oct 17, 2024

सेंसर बोर्ड के साथ लंबे संघर्ष के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को आखिरकार सर्टिफिकेट मिल गया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की पुष्टि की है। कंगना ने अपने एक्स हैंडल पर दर्शकों के साथ ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।' इसी के साथ कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट की जल्द घोषणा करने की पुष्टि की है। कंगना ने लिखा, 'हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने हाल ही में दावा किया था कि मेकर्स पंजाब इलेक्शन के बाद इसे रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। सूत्र ने कहा था कि सीबीएफसी की सभी शर्तों पर सहमति जताने के बाद, टीम संभवतः पंजाब चुनाव के बाद फिल्म रिलीज करेगी। यह फिल्म वाकई सभी के दिल के करीब है और दर्शकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Locarno Film Festival में शाहरुख खान ने किया चौकाने वाला खुलासा, इस फिल्म के किरदार ने असल जिंदगी में बना दिया था शराबी

रनौत की यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल की राजनीतिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में घिरी हुई है। सिख समूहों ने 'इमरजेंसी' की रिलीज का विरोध जताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह उनके समुदाय को गलत तरीके से पेश करती है। इसके बाद मेकर्स को फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी थी। सिख संगठनों की आलोचनाओं के बाद सीबीएफसी ने इमरजेंसी के लिए यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया और कुछ कट्स का सुझाव दिया था।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच