कंगना रनौत ने दिया राजनीति में आने के संकेत, हिमाचल की इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2022

अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में आने का संकेत देते हुए कहा है कि अगर जनता चाहती है और अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वह हिमाचल प्रदेश में मंडी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत ने दिया राजनीति में आने के संकेत देते हुए कहा कि मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि दूसरे भी आगे आएं जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं, मैं चाहती हूं कि वे भी आगे आएं। 

राजनीति में शामिल होने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर कंगना रनौत ने आजतक से कहा कि हालात के मुताबिक अगर भाजपा सरकार मेरी भागीदारी को चाहेगी तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए तैयार हूं।" उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि मैंने कहा, यह बहुत अच्छा होगा यदि हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे सेवा करने का मौका दें। तो, निश्चित रूप से यह सौभाग्य की बात होगी।"

इसे भी पढ़ें: आखिरी फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर चमके Puneeth Rajkumar, 'गंधाडा गुड़ी' ने जीता दर्शकों का दिल

'पीएम मोदी महापुरुष हैं'

कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और उन्हें 'महापुरुष' बताया। यह दुख की बात है कि पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों प्रतिस्पर्धी हैं। लेकिन, मोदीजी जानते हैं कि उनका कोई विरोधी नहीं है। पहाड़ी राज्य में आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी (आप) के झूठे वादों के झांसे में नहीं आएगा। हिमाचल में लोगों के पास अपनी सौर ऊर्जा है और लोग अपनी सब्जियां खुद उगाते हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Embassy की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का झांसा देने वाले दो जालसाज Delhi Police द्वारा अरेस्ट

Tanush Kotian की घातक गेंदबाजी से Mumbai जीती, Angkrish Raghuvanshi ने जड़ा अर्धशतक

Maharashtra से UP तक MLC चुनाव परिणाम और Supreme Court के अहम निर्देश, रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार